फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर तालाब में मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
छात्रा का शव मिलने के बाद परिवार वालों से बातचीत करते सीओ - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
गांव के बाहर तालाब में मिला छात्रा का शव
विज्ञापन

दो दिन पूर्व छात्रा की मां ने पुलिस को लापता होने की तहरीर दी थी
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दर्ज किया था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के एक कॉलेज की छात्रा (15) का शव उसके गांव के बाहर तालाब में मिला है। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दो दिन पूर्व छात्रा की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बेटी के लापता होने की बात कही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के महदहां गांव के रहने वाले बृजेश यादव की बेटी अमीषा (15) नगर के एक कॉलेज में दसवीं की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर छात्रा का मां से विवाद हुआ था। इस दौरान मां ने उसे डांटा-फटकारा था। इससे नाराज होकर वह घर से लापता हो गई थी। छात्रा की मां ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार की दोपहर लोगों ने गांव के बाहर उत्तर तरफ उसका शव देखा। छात्रा के परिवार वालों ने इसकी पहचान कर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही सीओ वरुण मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार वालों से कुछ अहम जानकारी ली। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाल अश्वनी कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें