फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दसवीं की छात्रा और उसकी भाभी से घर में घुसकर छेड़खानी

Sun, 28 Apr 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन


छात्रा की मां को बाल पकड़कर घसीटते हुए दरवाजे पर लाकर पीटने का भी आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर-रात घर में घुसकर दसवीं की छात्रा और उसकी भाभी से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा की मां का बाल पकड़कर घसीटते हुए दरवाजे पर लाकर पिटाई कर धक्का देकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी मगहरा चौराहा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई की है। इस वर्ष उसने दसवीं कक्षा में परीक्षा दी है। छात्रा के भाई और मां का आरोप है कि छात्रा के स्कूल जाते समय भी बगल गांव का आरोपी युवक उसे परेशान करता है। छात्रा को देख अपने दोस्तों संग पीछा कर फब्तियां कसना उसके लिए आम बात है। छात्रा लोकलाज के डर से शांत रहती थी। जब बाहर से भाई आया है तो उसने सारी बातें बताई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव से कोई बरात गई थी। इसमें छात्रा के पिता और भाई भी गए थे। इसी बीच रात साढ़े नौ बजे बगल गांव का आरोपी युवक नशे की हालत में आकर घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी करने लगा। भाभी ने विरोध किया और घर जाने के लिए बोला तो मनचला उनसे भी अश्लीलता करते हुए बांह पकड़कर छेड़खानी करने लगा। शोर करने पर अलग सोई छात्रा की मां जगकर पहुंची तो उन्हें बाल पकड़कर दरवाजे पर लेकर पहुंच गया। इस दौरान गांव वाले भी आ पहुंचे। हालांकि, मनचला लोगों को आते देखकर छात्रा की मां को धक्का देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर जांच करने गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। पता करता हूं। जांच कर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें