फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मासूम से की छेड़खानी, आरोपी को जेल

Wed, 12 Jun 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- घर सो रही मासूम बच्ची को उठाकर जंगल में ले गया था आरोपित
विज्ञापन

- मासूम बच्ची की मां के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। दो दिन पूर्व रात में जंगल में ले जाकर एक युवक मझौली राज नगर पंचायत के एक वार्ड की बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। इस मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मझौलीराज के एक वार्ड की रहने वाली एक महिला दो दिन पूर्व किसी कार्य से बाजार गई थी। महिला की पांच वर्ष की बच्ची घर में अकेली सोई थी। रात में दूसरे वार्ड के रहने वाला युवक पहुंचा और बच्ची को गोद में उठाकर पास के ही जंगल में लेकर चला गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवक की हरकत से बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी। यह सुनकर उसकी मां और आसपास के लोग पहुंचे तब तक युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मझौली राज नगर पंचायत के एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया।
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें