फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को पीटा, छह पर केस

Wed, 29 Nov 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दस पहले हुई थी घटना, बीचबचाव करने आई घर की महिलाओं को भी पीटा
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे पर बैठी युवती पर रिश्तेदारी में आए युवक ने छींटाकशी कर दी। विरोध करने पर युवती की पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच बचाव करने आई घर की महिलाओं को भी पीटा। तहरीर मिलने पर पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दस दिन पूर्व शाम को युवती अपने दरवाजे पर बैठी थी। गांव में एक व्यक्ति के घर रिश्तेदारी में आया युवक दरवाजे पर पहुंचा और युवती को अकेला देख छींटाकशी करने लगा। युवती ने युवक की बातों को नजरअंदाज किया तो वह अश्लील हरकते करने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और कपड़ा फाड़ दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिश्तेदारी में आए युवक समेत छह लोगों पर मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें