फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी स्टेशन से अयोध्या के लिए मिली पैसेंजर ट्रेन की सौगात

Sun, 10 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन 12 से रोजाना सुबह पांच बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी
विज्ञापन


भटनी। रेल प्रशासन ने भटनी रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने को एक पैसेंजर ट्रेन की सौगात दी है। ट्रेन 12 दिसम्बर से सुबह करीब पांच बजे भटनी स्टेशन से अयोध्या को रवाना होगी। इस सुविधा से यूपी और बिहार के हजारों लोगों को अयोध्या जाने में सहूलियत मिलेगी। क्षेत्रीय लोगों ने रेल प्रशासन की इस निर्णय का स्वागत किया है।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर लगभग तैयार हो गया है। ऐसे में अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाएंगे। इसको देखते हुए रेल प्रशासन ने 12 दिसम्बर से अयोध्या जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन भटनी से चलाने की अनुमति दी है। यह ट्रेन भटनी रेलवे स्टेशन से सुबह 4:55 बजे अयोध्या को प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नूनखार में 5:07, अहिल्यापुर में 5:16, देवरिया सदर में 5:30, बैतालपुर में 5:39, गौरीबाजार में 5: 48, चौरीचौरा में 6:02, सरदार नगर में 6:10, कुसम्ही में 6:23, गोरखपुर केंट में 6:48 और गोरखपुर रेलवे स्टेशन 7:10 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए यह ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी। डीआरएम वाराणसी के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर बनने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। इसको ध्यान में रख इस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें