फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कन्या निरीक्षण के दौरान भिड़े घराती और बराती, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा में डांस करने पर हुई मारपीट, जमकर चटकी लाठियां, चले ईंट-पत्थर
विज्ञापन

दुल्हन का भाई और दूल्हे का भांजा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
रहज। भलुअनी कस्बे के शिवाजी नगर वार्ड नंबर पांच में सोमवार को हरीलाल के घर बारात आई थी। इसमें कन्या निरीक्षण के दौरान बराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में लाठियां चटकीं और ईंट-पत्थर चलने से दरवाजे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना में चाकू चलने की भी बात सामने आ रही है। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। बरहज क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी बृजेश पुत्र हरिपाल का रिश्ता भलुअनी के शिवाजी नगर वार्ड नंबर पांच निवासी हरीलाल की पुत्री अर्चना से तय था। इसमें बारात आई हुई थी। लोगों के अनुसार द्वारपूजा के बाद कन्या निरीक्षण कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर बरातियों और घरातियों में मारपीट होने लगी। जिससे दरवाजे पर भगदड़ मच गई। कुछ एक गाड़ियों के शीशे टूटने की बात भी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि बरातियों को कन्या निरीक्षण के लिए बुलाने गया था। मारपीट में दुल्हन का भाई रंजीत (22) पुत्र हरीलाल, जबकि भस्करी निवासी और दूल्हे का भांजा राजन (21) पुत्र रामध्यान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए देवरिया ले जाया गया।।
-
कोट- भलुअनी में आई बरात में मारपीट की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
अंशुमन श्रीवास्तव सीओ, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें