- एसडीएम ने मदनपुर-केवटलिया बांध का किया निरीक्षण
बरहज। राप्ती स्थित मदनपुर-केवटलिया तटबंध का एसडीएम रूद्रपुर अवधेश कुमार निगम ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मानसून से पूर्व तटबंध को दुरुस्त करा लेने को कहा। बांध से करीब एक दर्जन से अधिक गांवों की सुरक्षा होती है।
एसडीएम ने बांध पर जगह-जगह बने रैट होल, स्याही की मांद, रेन कट, आदि को दुरुस्त करा लेने को कहा। एसडीएम ने ग्रामीणों से भी बाढ़ के हालात और बंधों के बारे में जानकारी ली। लोगों का कहना था कि मदनपुर-केवटलिया तटबंध से पटवनियां, समोगर, मझवां, मनियापार, पौहरिया, चकियां आदि गांवों की सुरक्षा होती है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने मिट्टी का अभाव होना बताया। जिस पर एसडीएम ने मिट्टी मुहैया कराने के लिए पोर्टल के जरिये डिमांड करने को कहा। मौके पर सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद, जेई शुभम गुप्त आदि मौजूद रहे।