फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून से पूर्व करा लें शहर के सभी नालों की सफाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने दिया मानसून आगमन से पूर्व प्रमुख नालों की सफाई पूरा कराने का निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मंगलवार को चीनी मिल ग्राउंड के निकट स्थित सिविल लाइंस नाला एवं कुरना नाला का निरीक्षण कर मानसून आगमन से पूर्व वर्षा जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई 30 जून से पूर्व अनिवार्य रूप से कर ली जाए, जिससे बरसात में जल जमाव न हो।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बारिश के मौसम में जल भराव से प्रभावित होने वाले स्थलों की सूची तैयार कर ली जाए एवं स्थान विशेष की परिस्थितियों के अनुरूप जल निकासी की कार्ययोजना तैयार की जाए। डीएम ने ईओ रोहित सिंह को प्रमुख नालों की सफाई की निगरानी करने का निर्देश दिया। डीएम ने खोराराम स्थित कुरना नाला परियोजना की प्रगति के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें