पीईटी देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी
- दो पालियों में 15903 उपस्थित रहे, 4257 ने छोड़ी परीक्षा
- परीक्षा की शुचिता के लिए हर केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में रविवार को दूसरे दिन जिले के 22 केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 2160 अभ्यर्थियों में से 15903 ने परीक्षा दी। 4257 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को मॉडरेट बताया। उन्होंने गणित के प्रश्नों को आसान बताया। वहीं सामान्य ज्ञान के प्रश्न को कठिन बताया।
जीआईसी केंद्र से पीईटी देकर निकले अभ्यर्थी राजकुमार कश्यप ने बताया कि गणित से पूछे गए सवाल आसान लगे। इन्हें हल करने में बहुत समय नहीं लगा। शिवकुमार ने बताया कि सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के प्रश्न कुछ कठिन रहे। उन्होंने कहा कि जीएस जीके में प्रतिशत प्रश्न सभी के लिए कठिन होते हैं। अमेठी से परीक्षा देने आए सौरभ यादव ने बताया कि डीआई का पेपर अच्छा था। जीएस का पेपर कठिन था। अमेठी से आए सुभाष चंद्र ने कहाकि पेपर कठिन आया था। गणित के सवाल उलझाऊ रहे।
-
नौ घंटे सफर कर पहुंचे अभ्यर्थी
अमेठी से परीक्षा देने देवरिया आए आदित्य मौर्य ने बताया कि परीक्षा केंद्र पहुंचने में नौ घंटे का सफर तय करना पड़ृा। बिल्कुल थक गया था। किसी तरह से परीक्षा हुई। अमेठी से आए अनुराग यादव ने बताया कि पहले लखनऊ पहुंचे, फिर ट्रेन से देवरिया सुबह आए। रातभर यात्रा करने से थकान हो गई थी। काफी दिक्कत हुई।