कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू
प्रतापपुर। रामपुर गन्ना समिति परिसर में कलश यात्रा के साथ बृहस्पतिवार को गायत्री महायज्ञ शुरू हो गया। क्षेत्र में भ्रमण करते हुए यात्रा यज्ञस्थल पर पहुंची। विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया।
कस्बे में गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा के शुरुआत अवसर पर 511 महिला-पुरुष साधकों ने कलश यात्रा निकाली। हाथों में कांवड़ व वेद लिए साधक जयघोष कर रहे थे। रास्ते भर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रामपुर गन्ना विकास समिति परिसर से प्रस्थान कर भ्रमण करते हुए यात्रा पुन: उसी स्थान पर आई। कलश स्थापना के बाद साधकों में प्रसाद वितरण हुआ। शाम से कथाव्यास ऋषि रामायण शर्मा आचार्य ने कथा का रसपान कराया। आयोजक ने बताया कि 21 मार्च तक कथा चलेगी। प्रतिदिन सुबह हवन होगा। कलश यात्रा में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक रामायण शुक्ला अधिवक्ता, आचार्य राम तपस्या, साधुशरण प्रसाद, लीलावती देवी, संगीता देवी, छठी देवी, दीपा देवी, विमला देवी, मीना देवी, सुरेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, अमित गुप्ता, गीता देवी, ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, मधुसूदन गुप्ता, नीरज गुप्ता, धीरज गुप्ता आदि शामिल रहे।