फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 85 हजार रुपये लेकर 30 दिन का वीजा थमा भेजा दिया दुबई

Sun, 25 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भलुअनी दुबे के एक युवक को गांव के ही एक एजेंट ने 85 हजार रुपये लेकर 30 दिन का टूरिस्ट वीजा थमा दुबई भेज दिया। वहां जाने पर युवक को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने मजदूरी में कमाएं रुपये देकर वीजा की अवधि दो साल बढ़वाया। हालांकि इसके बाद उसे वहां कभी गंदगी की सफाई करनी पड़ती थी तो कभी ऊंटों को चराने का काम मिलता था। घरवालों ने फिर से 70 हजार रुपये और भेजकर वहां से नौ माह बाद घर बुलाया है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के भलुअनी दुबे गांव निवासी राजू कुमार को गांव के एक एजेंट 85 हजार रुपये लेकर सरिया फीटर के पद पर दुबई भिजवाया और बताया कि दो साल तक का वीजा है। करीब 22 से 25 हजार रुपये वेतन मिलने की बात कही थी। मगर जब राजू दुबई पहुंचा तो वहां उसे पता चला एक माह का टूरिस्ट वीजा पर वह आया है। फिर उसने मजदूरी कर मिले रुपये से दो साल का वीजा लगवाया। हालांकि इसके बाद उसे घूम-घूमकर कभी सड़कों की सफाई तो कभी गंदगी की सफाई की नौकरी करनी पड़ती थी। जिसमें एक-एक सप्ताह तक भूखे रहना पड़ता था। माता सुनीता देवी का कहना है कि 70 हजार रुपये भेजने पर वहां से बेटा राजू किसी तरह घर आया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें