- जीआईसी में आयोजित हुई तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड पर शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 17 वर्ष आठ सौ मीटर रेस में बखरा इंटर कॉलेज के गौतम प्रजापति एवं महाराजा अग्रसेन की प्रीति कुमारी अव्वल रहीं।
सुबह में प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस ने किया। इसके बाद आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागियों ने उत्साह संग हिस्सा लिया। 14 वर्ष 600 मीटर दौड़ में एमपी कॉलेज के आशीष नाथ सिंह व महाराजा अग्रसेन बालिका की उर्मिला चौहान प्रथम रहीं। 19 वर्ष 800 मीटर रेस में बखरा की प्रियंका सिंह एवं बालक वर्ग में बखरा के ही प्रिंस भारती अव्वल रहे। 14 वर्ष लंबी कूद में बालिका में अशोक इंटर कॉलेज की सुषमा पांडेय, 17 वर्ष में यहीं की मोनिका पटेल व 19 वर्ष में कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शशि चौहान ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में राजेश यादव, सत्येंद्र सिंह, शैलेंद्र सैनी, संजय कुमार सिंह, रामशरण यादव शामिल रहे।