फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांव-गरीब की चिंता करते थे गौरीशंकर

Fri, 19 Sep 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। विकास खंड स्थित एक महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को समाजवादी चिंतक गौरी शंकर राव की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर डॉ. राम मनोहर लोहिया और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि गौरी शंकर राव हमेशा गांव-गरीब की चिंता करते थे। वह समाज के वंचित, शोषित और पीड़ित लोगों की सेवा करते थे। विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा कि डॉ. लोहिया सच्चे समाजवादी थे। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनिल राय ने डॉ. राम मनोहर लोहिया और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. लोहिया सांस्कृतिक राष्ट्रवादी बिल्कुल नहीं थे। डॉ. लोहिया धर्म और संस्कृति जैसे संवेदनशील विषयों को हिंदूवादी संगठनों के एकाधिकार के रूप में छोड़ दिए जाने के पक्ष में नहीं थे।
कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय, डॉ. महेंद्र राय, ओमप्रकाश यादव, नन्हे खान, राजेश पांडेय, रामकृपाल राव, अंश सिंह, समीक्षा सिंह आदि ने संबोधित किया। आयोजक डॉ. प्रदीप राव, पूर्व प्रधान मीना राव व विनोद राव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें