फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गौरी बाजार ने सलेमपुर बी टीम को तीन विकेट से दी शिकस्त

Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवांश एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित प्रथम श्री चतुर्भुजी नारायण क्रिकेट कप प्रतियोगिता का नौवां मैच शुक्रवार को फैसल एकेडमी गौरी बाजार व सहोदरा देवी एकेडमी सलेमपुर बी के बीच खेला गया। इसमें गौरी बाजार की टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की। पांच विकेट लेकर जीत में अहम योगदान देने वाले शिवम यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

बगहा मठिया ग्राउंड पर टांस जीत सहोदरा एकेडमी बी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम निर्धारित 35 ओवर के मैच में 22.1 ओवर में 126 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई, जिसमें सबसे ज्यादा रिशु ने 39 और अंकुश ने 15 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से शिवम यादव ने 5 विकेट हासिल किए। वहीं आदित्य और नीरज ने दो दो और नीरज चौहान ने एक विकेट चटकाए। जवाब में उतरी फैसल क्रिकेट अकादमी गौरी बाजार ने 18 ओवर में ही सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। नीरज यादव ने 38 और नीरज चौहान ने 15 रन की पारी खेली l सलेमपुर की तरफ से रिशु ने पांच, उत्कर्ष तथा दिग्विजय ने एक- एक विकेट हासिल किया। खेल के समापन अवसर पर आयोजक सुनील कुमार त्रिपाठी की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवम यादव को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें