फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क से सटे बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन, लोगों ने किया विरोध

Mon, 06 Apr 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- मानक के विपरीत काम करने का आरोप, लोगों ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत
विज्ञापन


सलेमपुर। देवरिया से लार जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे रसोई गैस पाइप लाइन बिछाने के कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पाइप लाइन मानकों के विपरीत सड़क से सटाकर डाली जा रही है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रहा है।
प्रेमचंद्र यादव, सतीश कुमार, बालेंद्र मौर्या, संजय गौड़ और जावेद सहित कई अन्य लोगों का कहना है कि विभागीय नियमों के अनुसार गैस पाइपलाइन पिच सड़क से कम से कम दो मीटर दूर बिछाई जानी चाहिए, लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते कई स्थानों पर पाइपलाइन सीधे सड़क किनारे ही डाली जा रही है। इससे सड़क टूटने लगी है और आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। इस मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में देते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। विरोध जताने वालों में लोग शामिल रहे। उधर, विभाग का कहना है कि सड़क के रख-रखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार को ही सौंपी गई है। यदि वह इसमें लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई संतोष कुमार यादव ने बताया कि विभाग की ओर से गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए ठेकेदार को सड़क से दो मीटर दूर कार्य करने की अनुमति दी गई है। शिकायत मिली है कि कुछ स्थानों पर मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें