फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बुकिंग के 20 दिन बाद मिल रहा गैस सिलिंडर

Sat, 06 Jun 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के घांटी बाजार स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को समय से रसोई गैस सिलिंड उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगा है। खोरीबारी गांव की रहने वाली ममता देवी ने जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत कर एजेंसी संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ममता का आरोप है कि गैस सिलिंडर की बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें 20 से 25 दिन बाद सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बार-बार एजेंसी पर संपर्क करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे घरेलू कार्यों में काफी परेशानी हो रही है।
शिकायत में उन्होंने एजेंसी के कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें