फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्राथमिक विद्यालय गौरी बुजुर्ग का ताला तोड़ गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय एवं किचन का ताला टूटा मिला, प्रधानाध्यापक ने दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरी बाजार विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौरी बुजुर्ग के दफ्तर और किचन का ताला तोड़कर चोर गैस सिलिंडर, एमडीएम तैयार करने वाले बर्तन सहित अन्य सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना गौरीबाजार थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक राम प्रताप रंजन ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गौरी बुजुर्ग में चोर किचन व कार्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर, दो भगौना, 30 थाली, रिवाल्विंग चेयर, लोहे का फाटक, पंखा, आलमारी से चहक, टीएलएम व गणित कीट, खेल के सामान, शैक्षिक अभिलेख आदि सामान चुरा लिए। ग्रामीणों ने उन्हें चोरी की सूचना दी। ग्राम प्रधान रजनी व उनके प्रतिनिधि रमेश चंद यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जंग बहादुर, चौकीदार मो.शमशुद्दीन की उपस्थित में थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ राजू सिंह ने सोमवार को बताया कि गौरी बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में चोरी की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें