फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 85 गांवों की बिजली सात घंटे रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू के सझवार गांव के पास हाईटेंशन तार के टूटने से बैदौली फीडर हुआ बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू के सझवार गांव के पास हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिरने से बैदौली फीडर के तहत आने वाले करीब 85 गांवों की बिजली आपूर्ति सात घंटे ठप रही। उमस भरी गर्मी में रविवार आधी रात को गुल हुई बिजली सोमवार सुबह नौ बजे बहाल हुई। निगम के जिम्मेदारों का कहना है रात में तार टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बिजली घर खुखुंदू से गड़ेर, बैदौली, सोनबरसा और नूनखार फीडरों से क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार रात करीब दो बजे सझवार गांव के पास जर्जर हो चुका हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे बदौली फीडर के अंतर्गत आने वाले पड़री झिल्ली पार, बैदौली, एकडंगा, सिसवा, परसिया भंडारी, महुई चौराहा, सिसई बाजार, जुआफर, जैतपुरा, खुखुंदू, सहित 85 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में उमसभरी गर्मी में लोगों को रतजगा करना पड़ा। उधर, निगम के कर्मचारियों को टूटे तार को खींचने में सात घंटे समय लग गए। सोमवार सुबह नौ बजे के करीब जाकर बिजली बहाल हुई। जेई मिथिलेश कुमार का कहना है कि रात में एचटी तार टूटकर गिरने से बैदौली फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह होते ही कर्मचारियों ने टूटे तार को खिंचकर आपूर्ति बहाल करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें