घांटी बाजार। महिला उपभोक्ता ने एक गैस एजेंसी संचालक के बेेटे और कर्मचारियों पर अभद्रता और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने आरोप लगाया है कि गैस बुकिंग और सिलिंडर की डिलीवरी में कथित गड़बड़ी की शिकायत लेकर वह शनिवार की दोपहर एजेंसी पर गई थीं। इस दौरान एजेंसी संचालक को बेटा तथा वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।
थानेदार पंकज गुप्ता ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।