फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार में पकड़ा गया 1.64 करोड़ का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गांजा के साथ पकड़ा गये तस्कर - फोटो : 1
विज्ञापन
चनुकी (देवरिया)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने बुधवार की रात करीब 12 बजे मेहरौना-लार मार्ग पर चोरडीहा स्थित गैस गोदाम के समीप से एक कंटेनर में लदे मक्के की बोरी के बीच छिपाकर रखा गया तीन क्विंटल 28 किलो गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

असम से यह गांजा देवरिया शहर लाया जा रहा था। टीम ने कंटेनर के चालक सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए गांजा की कीमत एक करोड़ 64 लाख रुपये बताई जा रही है।
बुधवार को मुखबिर ने एंटी नारकोटिक्स की टीम को सूचना दी कि गांजा तस्कर एक कंटेनर में लदे मक्के के बीच गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर टीम ने योजना बनाकर लार से मेहरौना के बीच जांच शुरू कर दी। मक्का लेकर कंटेनर मेहरौना पार कर चौडीहा गैस गोदाम के समीप पहुंचा। वहां पहले से मौजूद एएनटीएफ टीम ने कंटेनर को रोक लिया।
विज्ञापन

कंटेनर चालक अमरजीत उर्फ गोल्ड निवासी दरभंगा बिहार और एक अन्य व्यक्ति शैलेश गौड़ निवासी बेलवा थाना महुआडीह जिला देवरिया को पकड़ लिया। इसके बाद कंटेनर की तलाशी हुई तो उसमें बोरे में भरा गांजा बरामद हुआ। बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने पर टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
इसके बाद रात में एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनीत कुमार सिंह सहित स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और कंटेनर को लार थाने लाया गया। कंटेनर से कुल तीन क्विंटल 28 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में चालक अमरजीत और शैलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांजा पकड़ने वाली टीम में एंटी नारकोटिक्स टीम के उपनिरीक्षक रमेश राम, दिव्य शंकर राय, उपेंद्र यादव, शशिकांत राय, दीपक वर्मा, रजनीश पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें