फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइक चोरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बाइक चोरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों के खिलाफ गैगस्टर की कार्रवाई की है। तीनों चोरों को पुलिस ने करीब दो माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चोरों के निशानदेही पर पुलिस ने दस चोरी की बाइक भी बरामद की थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुसैला तिराहे से पुलिस ने बीते माह पांच अप्रैल को बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी की एक बाइक के साथ पकड़ा था। पकड़े गए चोरों से पूछताछ के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली।चोरों ने कई बाईक चोरी करने का राज पुलिस के सामने उगला। पुलिस ने तीनों चोरों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की दस बाइक बरामद की थी। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के बड़े रैकेट को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की थी। पुलिस ने तीनों सरगनाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना का पर्दाफाश करते हुए जेल भेज दिया। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि बाइक चोर गिरोह के किशन यादव निवासी विशुनपुरा थाना लार,चंचल उर्फ सुधांशु निवासी धरमेर थाना मईल और सोनू यादव निवासी शेरवां बभनौली थाना खुखुंदू के खिलाफ शनिवार को गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है। सभी आरोपी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें