फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Wed, 04 Jun 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मुकामी पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार की रात बिहार के गोपालगंज जनपद के विजयीपुर थाना क्षेत्र के 25 हजार के इनामी गैंगस्टर के आरोपी सियाराम गुप्त को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, धोबल पटखौली गांव निवासी सियाराम गुप्त फरार चल रहा था। एसपी विक्रांत वीर ने उसपर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी टीम भी लगाई गई थी। मंगलवार की रात मुखबिर ने देईडीहा स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास आरोपी के होने की सूचना दी। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में इंस्पेक्टर राहुल सिंह, एसओजी प्रभारी दीपक कुमार आदि ने आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी भागना चाहा, मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सियाराम गुप्त पर 2024 में मईल थाने में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें