फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर बंगाल से गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एसओजी और बरियारपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी अभियुक्त को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोमवार को देवरिया लाया गया है, जहां अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने थाना खुखुंदू में मुकदमा संख्या 199/2021 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में वांछित अभियुक्त बलराम कुमार को थाना लेक टाउन, जनपद 24 परगना पश्चिम (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त बलराम कुमार निवासी राजेन्द्र नगर रोड नंबर 13ए, थाना कदमकुंआ, जिला पटना (बिहार) है। पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार ट्रांजिट रिमांड पर देवरिया लाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खुखुंदू में चोरी व अवैध हथियार से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें