फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपी का मकान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर के आरोपी का मकान जब्त
विज्ञापन

भलुअनी। न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने बरडीहा चंदन गांव निवासी और गैंगस्टर के आरोपी राजेश यादव के पुश्तैनी मकान को जब्त कर लिया। आरोप है कि अवैध तरीके से अर्जित धन से संपत्ति हासिल की गई है। जब्त किए गए मकान का प्रशासक बरहज तहसीलदार को बनाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर, एसडीएम गजेंद्र सिंह, तहसीलदार और सीओ देवानंद राजस्व टीम और पुलिस फोर्स के साथ बरडीहा चंदन गांव पहुंचे। वहां अधिकारियों को देखकर आसपास के लोग जुट गए। प्रशासन ने गैंगस्टर के आरोपी का मकान जब्त करते हुए नोटिस बोर्ड लगाया। मकान की देखरेख की जिम्मेदारी तहसीलदार को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गैंगस्टर के आरोपी की ओर से अवैध तरीके से धन अर्जित कर बनाए गए मकान को जब्त किया गया है। मौके पर थानाध्यक्ष बरहज जयशंकर मिश्र, भलुअनी मुकेश मिश्र, नितिन यादव, रणजीत तिवारी, प्रिंस उपाध्याय, अखिलेश दूबे, नैंसी पांडेय, सलोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें