फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने पत्नी और साली को पीटा, केस

Sat, 08 Nov 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान का ढिंढोरा पीट रही पुलिस महिला उत्पीड़न के मामले में ही केस दर्ज करने से परहेज कर रही है। आलम यह है कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुके शख्स ने मुंडेरा गांव में ढाबा चलाकर जीवन यापन कर रही पत्नी को पीट दिया। पत्नी ने जान बचाने के लिए दुलहूं गांव में बहन के घर शरण ली तो वहां जाकर पत्नी के अलावा साली को भी पीटा। ऐसे मामले में भी पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी। तीन दिन बाद सीओ के हस्तक्षेप पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

बलिया जिला के थाना रेवती क्षेत्र के झरकटहा निवासी रंजू शाह पत्नी रुपेश कुमार सिंह मुंडेरा में ढाबा चलाकर बच्चों और अपना जीवन यापन करती हैं। आरोप है कि रविवार की रात पति नशे की हालत में ढाबे पर आया और मारने-पीटने लगा। इसके बाद किसी तरह वहां से बच बचाकर दुलहूं गांव में अपने बहन रीता देवी के ससुराल आ गई।
दूसरे दिन नशेड़ी पति वहां भी आ पहुंचा और बेरहमी से पीटने लगा। बहन रीता देवी बचाव करने आई तो उसका भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि मौके पर 112 नंबर की पुलिस आई तो वह भाग निकला। थाने पहुंच तहरीर दी तो पुलिस केस दर्ज करने की बजाय महिलाओं को ही दोषी ठहराने लगी।
विज्ञापन

तीन दिन से केस दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रही इन पीड़िताओं की जानकारी सीओ सलेमपुर मनोज कुमार को हुई तो उनके निर्देश पर केस दर्ज किया गया। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें