फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
रेडक्रास सोसाइटी के तरफ से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने लोगो को सम्मानित किया।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, नमन कर कृतित्व और व्यक्तित्व पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रविवार को सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं एवं ईमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की118वीं जयंती कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई।
जिलाधिकारी ने राष्ट्र की दोनों महानतम विभूतियों के योगदान को याद कर नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के योगदान की पूरे विश्व में मान्यता है, उन्होंने 1869 से 1948 तक के अपने जीवन काल में उपलब्धियों की ऐसी लकीर खींची है, जिसे छू पाना आसान नहीं है। महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने कहा था कि आने वाले कुछ दशकों के बाद लोगों को यकीन करना मुश्किल होगा कि हाड़-मांस का ऐसा भी कोई व्यक्ति रहा होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहंकार, लोभ, मन-वचन-कर्म से हिंसा जैसी व्यक्तित्व की बुराई को दूर करने पर जोर दिया। वह मन शुद्धिकरण के समर्थक थे, जो बदलाव वे लोगों में लाना चाहते थे पहले उसे वे खुद में लाते थे। जिलाधिकारी ने साबरमती आश्रम के अपने अनुभव को भी साझा किया। डीएम ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद किया।
गोष्ठी में सीआरओ अमृत लाल बिंद, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी ने अपने संबोधन के माध्यम से दोनों राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी के ओएसडी जितेंद्र पांडेय, पूर्व डीजीसी सतीश त्रिपाठी, सुमंत यादव तथा रामप्रकाश पांडेय ने भी अपने विचार रखे।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यर्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगीत तथा बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम... का गायन किया। गायक रामप्रताप चौहान ने वैष्णवजन का गायन कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का जिलाधिकारी ने सम्मान किया। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी ली गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इसके बाद जिलाधिकारी मेहड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वृद्धों से संवाद किए। वृद्धाश्रम में गांधी जयंती पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 75 वृद्धों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जेल में गांधी जयंती पर दवा का वितरण
देवरिया। जिला कारागार में गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य द्वार एवं कारागार के अंदर झंडारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। गांधीजी के आदर्शों के अनुरूप सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण करते हुए माल्यार्पण किया गया एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। बंदियों द्वारा गांधी जी से संबंधित एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इसके बाद क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार चौरसिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सकों ने कारागार पर प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुष कैंप का आयोजन किया। इसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार परामर्श करते हुए निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान जेल अधीक्षक बीएन मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
अफसरों ने 11 विद्यार्थियों को लिया गोद
सीडीओ द्वारा गोद लिए गए विद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गांधी जयंती पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के नेतृत्व में विकास खंड बैतालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर 11 जनपद स्तरीय अधिकारी पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोद लिए गए इस प्राथमिक विद्यालय पर जनपद स्तरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन द्वारा चिह्नित 11 बच्चों को गोद लेकर उन बच्चों के पढ़ाई के उन्नयन के लिए संकल्प लिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस प्राथमिक विद्यालय को जिला प्रशासन के साथ अन्य लोगों के व्यक्तिगत सहयोग से भी सुंदरीकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक विद्यालय में शौचालय निर्माण, टाइलीकरण आदि कार्य कराए जा चुके हैं। शीघ्र ही रंग रोगन कार्य, पेंटिंग, आंगनबाड़ी केंद्र का सुंदरीकरण, पोषण वाटिका को और उत्कृष्ट बनाए जाने, प्री प्राइमरी एजुकेशन की संकल्पना के अनुरूप खेल-खेल में शिक्षण के अनुरूप कक्ष बनाया जाएगा। गांधी जयंती पर विद्यालय के छोटे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नाटक, नृत्य, एकांकी आदि के द्वारा समा बांध दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नित्यानंद चौबे व सहायक अध्यापक अभय द्वारा किए गए कार्यों की सभी अधिकारियों ने सराहना की।
मुख्य विकास अधिकारी के हाथों बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा मनाए जा रहे स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा में विजेता आंगनबाड़ी केंद्र रुच्चापार के तीन बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय के विकास के लिए नंदलाल जायसवाल, हरेंद्र जायसवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सीडीओ के आमंत्रण पर हम लोगों ने विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, विजय शंकर राय डीसी मनरेगा, विनोद राय जिला विद्यालय निरीक्षक, हरिश्चंद्र नाथ बेसिक शिक्षा अधिकारी, अविनाश श्रीवास्तव जिला पंचायती राज अधिकारी, कृष्ण कांत राय जिला कार्यक्रम अधिकारी, अजय कुमार कोऑपरेटिव, शशि सिंह श्रम अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह, युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
वेदांक मल्टी अस्पताल पर लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप
देवरिया। शहर के उमा नगर स्थित वेदांक मल्टी अस्पताल पर रविवार को गांधी जयंती तथा स्व. डॉ. के सिंह की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली से आए चिकित्सकों ने आंख व हड्डी रोग की जांच कर इलाज किया तथा निशुल्क चश्मा वितरण किया।
शिविर में दिल्ली से आए डॉ. रजत तथा वेदांक अस्पताल के डॉ.ऋषि तिवारी ने आंख के 175 मरीजों का इलाज किया। जरूरत के हिसाब से मरीजों में निशुल्क चश्मा का वितरण किया गया। वहीं, दिल्ली से आए हड्डी रोग के स्पेशलिस्ट डॉ. वेद पाल ने 65 मरीजों का इलाज किया। उन्होंने हड्डी से संबंधित रोगों का परीक्षण किया तथा निशुल्क दवा वितरण भी किया। कहा कि डॉ. सिंह द्वारा लगभग आठ वर्ष से प्रयासरत डॉ. आशीष पैरा मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की मान्यता मिलने पर आभार का व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

फोटो
रेडक्रॉस सोसाइटी ने मुसहर बस्ती में हाइजीन किट का किया वितरण
देवरिया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांधी व शास्त्री की जयंती पर मुसहर बस्ती बैकुंठपुर में रविवार को 300 महिलाओं को हाइजीन किट का वितरण किया। इस अवसर पर छोटे बच्चों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुसहर बस्ती में शिक्षा, शुद्ध पेयजल और स्वच्छता की जो भी कमी होगी उसे पूरा किया जाएगा। ओडीओपी कार्यक्रम के अंतर्गत इनके द्वारा बनाए गए मुज से दलिया, दौरी आदि हैंडमेड सामान को बेचने में मदद की जाएगी। यहां रेडक्रॉस के वालंटियरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपसभापति अखिलेंद्र शाही, रमेश चंद्र सिंह, डॉ. मिथिलेश सिंह, वकील सिंह, सुमित मिश्रा, अनिल तिवारी, जावेद अहमद सिद्दिीकी, राजेंद्र जायसवाल, हिमांशु सिंह, बाल विनोद चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें