फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूब गया

विज्ञापन
नदी घाट पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मछुआरों के साथ पुलिस भी तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लार। क्षेत्र के पटना गांव के समीप छोटी गंडक में शुक्रवार को मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मछुआरों और पुलिस के तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला।
राजकुमार प्रसाद का बेटा टिंकू (19) गांव के समीप छोटी गंडक नदी में शुक्रवार दोपहर मछली पकड़ने के लिए पहुंचा। वह जाल डालने नदी में घुस गया, लेकिन गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। खुद को डूबता देख उसने शोर मचाया। कुछ लोग आगे बढ़े, लेकिन गहराई देख पीछे हट गए ऐसे में कुछ देर बाद ही वह डूब गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए मछुआरों के सहयोग से नदी में जाल डाला। करीब तीन घंटे प्रयास के बाद युवक का शव बिहार के श्रीकरपुर गांव के सामने से मिला। शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मछुआरों की मानें तो युवक को तैरना आता था, लेकिन जाल में पैर फंसने से वह डूब गया। पुलिस ने मौके से युवक की साइकिल और छाता बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पान की दुकान चलाता था टिंकू
लार। राजकुमार के दो बेटों में छोटा था। परिवार की माली हालत देखते हुए वह गांव के फत्तेहबाग चौराहे पर पान की गुमटी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत की सूचना परिजनों व दोस्तों में पहुंची तो कोहराम मच गया। पिता राजकुमार अपने होनहार बेटे की मौत पर बदहवास थे। मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें