फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 28.79 लाख की लागत से सलेमपुर नदावर में बनेगा अंत्येष्टि स्थल

Tue, 05 Mar 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ राजस्व विभाग की टीम ने चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत के नदावर घाट पर 28.79 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सोमवार की सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव के साथ राजस्व विभाग की टीम ने चिह्नित स्थान का निरीक्षण किया।
नगर पंचायत क्षेत्र में अंत्येष्टि स्थल न होने से नगर के लोगों को खुले में अंतिम संस्कार करना पड़ता था। इसे लेकर नगर के लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग की थी। जनता की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने पहल शुरू की और अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा। जिस पर शासन ने अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए शासन से 28.79 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसका टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने राजस्व विभाग टीम के साथ नदावर घाट पर नदी किनारे चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। अंत्येष्टि स्थल बनने के बाद लोगों की इस समस्या से निजात मिल जाएगी। नगर पंचायत की ओर से अंत्येष्टि स्थल में शेड बनाने के साथ शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि बजट स्वीकृत हो गया है। जमीन चिह्नित हो गई है। जल्द ही नगर पंचायत की सटी सीमा नदावर घाट पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें