फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भुगतान के लिए अनुदानित स्कूल के प्रबंधक ने बीएसए कार्यालय में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय का माहौल गरमाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के एक अनुदानित स्कूल के प्रबंधक ने शुक्रवार को भुगतान को लेकर बीएसए कार्यालय में हंगामा कर दिया। वह मौके पर बीएसए और पटल बाबुओं के खिलाफ भी बोलते नजर आए। इसे लेकर कार्यालय का माहौल गर्म हो गया और शाम तक यह चर्चा का विषय रहा।
बेसिक शिक्षा कार्यालय से संबद्घ सलेमपुर क्षेत्र के एक अनुदानित विद्यालय में पद से अधिक शिक्षकों की तैनाती और इनका भुगतान प्रकरण पिछले कुछ वर्षों से लगातार जनपद स्तर पर चर्चा में रहा है। इनके प्रबंधक और शिक्षक आए दिन इसे लेकर बीएसए सहित पटल देखने वाले अन्य कर्मचारियों से मिलते-जुलते हैं। शिकायत के चलते मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी आ गया और वहां से इनके भुगतान पर रोक लगाई गई है। इधर विद्यालय प्रबंधक लगातार भुगतान कराने को लेकर कार्यालय तक दौड़ लगा रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार को इसी बात से नाराज होकर उन्होंने बीएसए और पटल देखने वाले बाबू के खिलाफ कुछ अपशब्द कार्यालय में ही सबके सामने कह डाले। इसे लेकर कार्यालय में खूब चर्चा रही। हालांकि हंगामा होने की बात स्वीकार करने के बावजूद इस मामले को लेकर कोई बाबू या विभागीय अधिकारी कुछ कहने से लगातार बचते रहे। नाम न छापने की शर्त पर एक बाबू ने बताया कि संबंधित प्रबंधक के भुगतान को लेकर उच्चाधिकारियों की ओर से ही रोक लगाई गई है और वह कार्यालय आकर दबाव बनाते हैं। उन्हें अपनी बात उच्चाधिकारियों से करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलेमपुर क्षेत्र के एक अनुदानित स्कूल के प्रबंधक कार्यालय के एक बाबू से आकर उलझ गए थे, उनका आरोप है कि बाबू के चलते ही उनका काम नहीं हो रहा है। बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराया गया।
...हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें