फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाल श्रम के विरुद्ध चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। श्रम विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर के विभिन्न जगहों पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग व चाइल्ड लाइन को शामिल किया गया है। रेस्क्यू टीम ने मोतीलाल रोड राजू चाट व फास्टफूड, ओम बिस्किट भंडार एवं माखन भोग स्वीट एंड बेकर्स की दुकानों में श्रम करते हए तीन बालक पाए। इसमें दो को श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उम्र परीक्षणोपरांत पाया कि बालक लगभग 14 वर्ष के ऊपर के हैं। इनको नियमानुसार मौके पर ही बाल श्रम से मुक्त करा दिया गया है। नियोक्ता को हिदायत दी गई कि भविष्य में नाबालिग बच्चों से बाल श्रम न कराएं। एक बालक जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष थी। उसे संरक्षण और पुनर्वासन के लिए राजकीय बाल गृह (बालक) देवरिया भेजा गया। रेस्क्यू अभियान में नोडल अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, डाॅ संजय चंद उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जयप्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी, शशि सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, नवनीत कुमार चौबे खंड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें