फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 30 Jan 2017 10:53 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
samajwadi party symbol
विज्ञापन
सलेमपुर। प्रत्याशी बदलने को लेकर सपा में चल रहा घमासान तेज होता जा रहा है। विधायक की कार्यप्रणाली से नाराज सपा नेताओं ने मोहम्मद इस्लाम की अध्यक्षता में बैठक कर विधायक पर पार्टी विरोध काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


विधायक की जगह दूसरे को टिकट नहीं जारी किया गया तो सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। सलेमपुर सुरक्षित सीट से विधायक मनबोध प्रसाद को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज कार्यकर्ता दो खेमे में बंट गए हैं। सपा नेता रामनरायण यादव ने कहा कि पांच वर्षों में विधायक ने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर पार्टी के विरोध में काम किया।

कार्यकर्ताओं को छोड़ विरोधी दलों के प्रभावी लोगों की खुलेआम सहयोग किया। विधायक का कार्यप्रणाली से सलेमपुर के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। अगर प्रत्याशी नहीं बदला गया तो कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर विधायक के साथ नहीं देंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नेताओं ने चेतावनी दिया है कि अगर तीन फरवरी तक मांग पर विचार नहीं हुआ तो चार से कार्यकर्ता सड़क  पर उतरेंगे।
विज्ञापन



इस दौरान बदरे आलम, दिग्विजय नाथ तिवारी, मंजूर आलम, गोपाल यादव, अवधेश प्रसाद, विश्वेन्द्र प्रताप यादव, शहनवाज लारी समेत कई लोग मौजूद रहे। इस बाबत विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि सपा कार्यकर्ता ऐसा नहीं कर सकते हैं। विरोध जताने वाले पार्टी के लोग नहीं हैं। सलेमपुर में कार्यकर्ता मजबूती के साथ चुनाव में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें