फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घरों से लेकर मंदिरों तक नवरात्र की तैयारी पूरी, आज होगी कलश स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। वासंतिक नवरात्र की शुरूआत बृहस्पतिवार से हो रही है। श्रद्धालु अगले नौ दिनों तक मां की आराधना में लीन रहेंगे। घरों से लेकर मंदिरों तक में शक्ति के उपासना के इस महापर्व की तैयारियों पूरी हो गई है। देवी मंदिर सजकर तैयार हो हो गए हैं। पूर्णाहुति के साथ 27 को नवरात्र का समापन होगा।
विज्ञापन

नवरात्र पर घरों से लेकर मंदिरों तक बुधवार को दिन भर लोग तैयारी में जुटे रहे। शहर के देवरही मंदिर में कई दिनों चल रही सफाई पूरी हो गई। मंदिर के गर्भगृह के साथ साथ पूरे परिसर की साफ सफाई की गई। मां आदिशक्ति के आभूषण की साफ-सफाई कर ली गई। पूजन-अर्चन के बाद धूप व अगरबत्ती को मंदिर के बाहर जलाने की व्यवस्था बनाई गई। हवन कुंड को नवरात्र के लिए तैयार कर लिया गया। राघव नगर स्थित दुर्गा मंदिर, पुलिस लाइन स्थित मां दुर्गा प्रतिमा कक्ष की सफाई की गई। साथ ही अमेठी माई मंदिर, लाहिलपार दुर्गा मंदिर, अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर, अगस्तपार के मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, सोंदा स्थित दुर्गा मंदिर में मंदिर समिति के लोगों ने नवरात्र की तैयारी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें