फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीएचसी पर मिलेगी निशुल्क रक्त जांच की सुविधा

Mon, 28 Oct 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए हीमो एनालाइजर मशीन का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम की मौजूदगी में इस नई सुविधा का शुभारंभ किया। अब मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही निशुल्क रक्त जांच कराने की सुविधा मिलेगी। पीएचसी मदनपुर जन आरोग्य मेले में 153 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके साथ ही 17 लोगों की सीबीसी, 25 लोगों की आरबीएस, 13 की मलेरिया और 22 लोगों की हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई ।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बीमारियों की जांच के लिए अब निजी पैथालॉजी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर हीमो एनालाइजर मशीन लगाई गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की ओर से बीमारी की जांच पर्चे पर लिखे जाने से मरीजों को कई किलोमीटर की दूरी तय कर अन्य निजी पैथलैब सेंटर जाना पड़ता था। पर अब रोगी ब्लड से की जाने वाली जांचें अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी करा सकेंगे। यहां मरीजों की सीबीसी, डीएलसी, प्लेटलेट काउंट आदि की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें