फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जालसाजों ने खाते 76 हजार उड़ाए

Sat, 01 Aug 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के विशुनपुर मुरार गांव के लवकुश कुशवाहा के बैंक खाता से शुक्रवार को साइबर जालसाजों ने 76 हजार रुपये की ऑनलाइन निकासी कर ली। मोबाइल पर आए मैसेज से जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। विशुनपुर मुरार गांव निवासी लवकुश कुशवाहा का रामपुर गौनरिया चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बचत खाता है। शुक्रवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर लवकुश ने आरोप लगाया कि दोपहर में जालसाजों ने उनके बैंक खाते से तीन बार में 76,403 रुपये की ऑनलाइन निकासी कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद इस बात की जानकारी हुई।
विज्ञापन

एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें