फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गुजरात से भटनी लौट रहा युवक लापता

Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। गुजरात से घर लौट रहे एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार वालों की शिकायत पर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव (46) गुजरात में नौकरी करते हैं। परिवार वालों के मुताबिक, वह 26 जुलाई को गुजरात के आनंद जंक्शन से अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस में सवार होकर भटनी जंक्शन आने के लिए निकले थे। भटनी जंक्शन पहुंची मगर जितेंद्र यादव ट्रेन से नहीं उतरे और न ही घर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अजय कुमार मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें