फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धंधेबाज तोड़ रहे विदेश में नौकरी का सपना ठगी के बाद कर्ज चुकाने में छूट रहा पसीना

Fri, 25 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर निवासी विजय कुमार ने सऊदी अरब में चालक की नौकरी के नाम पर 2.25 लाख रुपये एक एजेंट को दिए थे। विदेश पहुंचने पर उन्हें वर्क वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा मिला। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के नवादा निवासी रविंद्र सिंह समेत कई अन्य लोग विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार हुए।
विज्ञापन

इनसे एजेंट ने 11 लाख 200 रुपये लेकर एयर टिकट और वीजा दिया था लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर वीजा फर्जी मिला। ये चंद उदाहरण बानगी मात्र हैं। विदेश में नौकरी और अच्छी कमाई का सपना दिखाकर युवकों से ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इनमें से कई ऐसे हैं, जिन्होंने विदेश जाने के लिए किसी न किसी से ब्याज पर कर्ज लिया था।
नौकरी तो मिली नहीं, अब कर्ज लिए रुपये ब्याज समेत चुकता करना भारी पड़ रहा है। पिछले छह महीने में ही सामने आए पांच मामलों में 43 लाख रुपये से अधिक की रकम ठगी गई। किसी को फर्जी वीजा मिला तो किसी का टिकट एयरपोर्ट पहुंचने पर निरस्त निकला। कई मामलों में रकम लेने के बाद एजेंटों के मोबाइल बंद मिले। अब ये लोग एजेंट से रुपये वापस पाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अबूबकर नगर निवासी जफर कयूम अंसारी ने नोएडा की स्टार ट्रैवल मैनपावर सर्विसेज के संचालक पर उन्हें और 13 परिचितों को सऊदी अरब व अजरबैजान भेजने का झांसा देकर 19.82 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।
रुद्रपुर थाना क्षेत्र के माफी छपौली निवासी मनउवर अली ने नसीबुल्लाह, हसीबुल्लाह, हबीब और हजीबुननिशा पर 2.25 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।
वहीं, इस्रराइल में नौकरी दिलाने के नाम पर पंकज यादव, विवेक यादव, अमरनाथ यादव और फतेह बहादुर यादव से दो-दो लाख रुपये लेने का आरोप राहुल यादव और सूरज पर है। इन मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि ठगी के मामलों को पुलिस गंभीरता से लेकर तहकीकात कर आरोपियों को पकड़ती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें