फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झांसे में लेकर महिला को बाइक पर बैठाया, जेवरात ले उड़ा टप्पेबाज

Mon, 14 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। महिला को झांसे में लेकर सोमवार को एक टप्पेबाज ने बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि शास्त्रीय नगर वार्ड में डरा धमका कर गहने ले लिए। महिला को वहीं उतार दिया। मंगल सूत्र देने से मना करने पर झपट्टा मारकर भाग गया।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुटी है। कोइरीटोला वार्ड निवासी मुन्ना गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पत्नी सावित्री देवी सुबह पिपरा चौराहे की तरफ गई थीं।
वहीं एक अज्ञात युवक झांसे में लेकर बाइक पर बैठा लिया। वहां से घर की ओर छोड़ने की बात कह रास्ते भर बातें करते हुए शास्त्रीय नगर वार्ड पहुंचा और बाइक रोक उतार दिया।
विज्ञापन

इसके बाद जेवरात निकालने के लिए कहा। पत्नी ने कान के टाप्स उतार कर दे दिए। मंगल सूत्र देने से मना किया तो झपट्टा मारकर भाग गया। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर आरोपी के हुलिया के बारे में जानकारी ली।
घरों और पिपरा चौराहे पर लगे दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपी की तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि महिला को भ्रमित कर टप्पेबाजी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें