फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में 450 लोगों से ठगी: विदेश भेजने के नाम पर ऐंठे 2.30 करोड़ रुपये, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Wed, 07 Oct 2026 07:09 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

शिकायतकर्ता ने पुलिस से सभी पीड़ितों के पासपोर्ट और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि उनकी मांग पूरी नहीं होने पर करीब 450 पीड़ित अपने परिवारों के साथ डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 450 लोगों से 2.30 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि इंडोनेशिया और सिंगापुर में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे रुपये जमा कराए गए। मेडिकल जांच के नाम पर भी रकम ली गई। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू पटेल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने छह अक्तूबर को यूनिक मैनेजमेंट सर्विस के कर्मचारी आशीष कुमार, त्रिपाठी कॉम्प्लेक्स के दुकान मालिक गजानंद त्रिपाठी और गायत्री डायग्नोसिस सेंटर के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


मेडिकल कराने के नाम पर लिए गए तीन लाख रुपये
शिकायतकर्ता राजू पटेल निवासी हरपुर निजाम, पोस्ट सिरसिया गोठा, थाना तरकुलवा ने पुलिस को बताया कि उन्हें विज्ञापन के माध्यम से पता चला था कि देवरिया की यूनिक मैनेजमेंट सर्विस में इंडोनेशिया और सिंगापुर के लिए नौकरी की रिक्तियां हैं। जानकारी मिलने पर वह अन्य लोगों के साथ त्रिपाठी कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने नौकरी की रिक्तियां होने की बात कही। शिकायत के मुताबिक सभी लोगों से कुल 55 लाख रुपये की मांग की गई और मेडिकल कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए गए। कार्यालय के कर्मचारी आशीष कुमार के भारतीय स्टेट बैंक की राघवनगर शाखा स्थित खाते में रुपये जमा कराए गए।

ये भी पढ़ें:  देवरिया: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जा घुसी कार, क्रिकेट खेल घर लौट रहे चार खिलाड़ियों की मौत

विज्ञापन

450 लोगों से लगभग 2.30 करोड़ रुपये की ठगी
राजू पटेल ने आरोप लगाया कि त्रिपाठी कॉम्प्लेक्स के दुकान मालिक गजानंद त्रिपाठी, यूनिक मैनेजमेंट सर्विस के कर्मचारी आशीष कुमार और मेडिकल जांच कराने वाले गायत्री डायग्नोसिस सेंटर के कर्मचारी आपस में मिले हुए हैं। इन लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर करीब 450 लोगों से लगभग 2.30 करोड़ रुपये की ठगी की है। शिकायत में आजम अहमद, गुड्डू कुशवाहा, भूपेंद्र कुशवाहा, राजकुमार सिंह, विश्वकर्मा कुशवाहा और बृजेश कुमार से 57-57 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा राधेश्याम प्रसाद से 53 हजार, जनार्दन यादव और अखिलेश यादव से 60-60 हजार, हरेंद्र चौहान से 1.08 लाख तथा राजू पटेल से 55 हजार रुपये लेने का उल्लेख है।
विज्ञापन


शिकायत के साथ अन्य लोगों के नाम, मोबाइल नंबर और दी गई रकम का विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से सभी पीड़ितों के पासपोर्ट और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि उनकी मांग पूरी नहीं होने पर करीब 450 पीड़ित अपने परिवारों के साथ डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें