फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर तीन युवकों से 2.40 लाख की ठगी

Mon, 27 Jul 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। विदेश भेजने के नाम पर एक जालसाज ने तीन युवकों को फर्जी वीजा और टिकट देकर 2.40 लाख रुपये ठग लिए। मुंबई एयरपोर्ट पर जांच के दौरान युवकों को ठगी का पता चला। पीड़ित युवकों ने जालसाज की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि लार कस्बे के इंद्रानगर वार्ड के नई बस्ती निवासी निसार खान, भरटोलिया वार्ड के शकील और बिहार के सिवान जिले के रहने वाले एक युवक को जालसाज ने अपना शिकार बनाया है। पीड़ित निसार के मुताबिक, लखनऊ के रहने वाले एक शख्स ने जॉर्डन की एक अच्छी कंपनी में रोजगार दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए पासपोर्ट जमा करा लिए। कुछ दिनों बाद एक कंपनी का वीजा मोबाइल पर भेजकर रुपये की मांग की। जालसाज के झांसे में आकर तीनों ने खाते में रुपये भेज दिए। इसके बाद जालसाज ने लखनऊ बुलाकर जॉर्डन जाने का वीजा और हवाई जहाज का टिकट देकर मुंबई से फ्लाइट पकड़ने को कहा। तीनों विदेश जाने का सपना लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए।
प्रवेश द्वार पर तैनात कर्मचारियों ने चेकिंग के दौरान बताया कि टिकट, वीजा फर्जी है। इसके बाद तीनों युवक वहीं से जालसाज की तलाश में लखनऊ पहुंचे, मगर वह नहीं मिला, फोन भी स्विच ऑफ कर लिया था। विश्वास में लेने के लिए जो आधार कार्ड दिया था, जांच के दौरान वह भी फर्जी मिला है। पीड़ितों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस सर्विलांस के सहारे जालसाज का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें