फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जालसाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जालसाजी
विज्ञापन

देसही देवरिया क्षेत्र की चार महिलाओं से हो चुकी है ठगी
फोन कर खाता नंबर मांग रहे और उड़ा दे रहे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभ दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने क्षेत्र की चार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते से रुपये उड़ा लिए। इस बात की जानकारी होने के बाद उनके होश उड़ गए।
देसही देवरिया क्षेत्र में इन दिनों जालसाजी करने वाला गिरोह सक्रिय है। हाल के दिनों में क्षेत्र के सीएचसी एवं पीएचसी पर मां बनीं महिलाओं या उनके अभिभावकों के मोबाइल पर फोन करके जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकार की तरफ से मिलने वाली धनराशि तत्काल दिलाने का भरोसा दिला रहे हैं। इसके लिए वे लाभार्थी का बैंक खाता नंबर और आधार नंबर पूछ रहे हैं। यह जानकारी पाते ही वे खातों से रुपये निकाल ले रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के देसही देवरिया पीएचसी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी वलीउल्लाह खान ने बताया कि सोमवार को मुंडेरा उर्फ देउरवा गांव का एक शख्स स्वास्थ्य केंद्र पर आया। उसने बताया कि उसकी बेटी की रविवार को पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर डिलीवरी हुई। जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली सरकारी धनराशि का लाभ दिलाने के नाम पर जालसाज ने उनसे खाता नंबर मांग लिया। कुछ ही देर बाद आठ हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र आकर मामले की जानकारी दी।
दूसरी ठगी कौलाछापर गांव में हुई। गांव के प्रधान मुहम्मद रफीक ने बताया कि उनके गांव के इबारत मुंबई में हैं। उनकी पत्नी को तीन साल पहले देसही देवरिया पीएचसी पर बच्चा पैदा हुआ था। उनके मोबाइल पर जालसाज ने फोनकर खाता नंबर व आधार मांग लिया और कुछ देर में ही 400 रुपये निकाल लिए। खाते में महज एक हजार रुपये ही थे। इसी तरह नौतन हथियागढ़ और पकड़ी वीरभद्र गांव में भी एक-एक महिलाओं के साथ ठगी हो चुकी है।
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शुभलाल शाह ने बताया कि लाभार्थियों से इस तरह की जालसाजी की शिकायतें सामने आईं हैं। कोई भी लाभार्थी फोन पर किसी को भी अपने बैंक खाते या आधार की जानकारी किसी भी हाल में न दें। दिक्कत होने पर सीधे स्वास्थ्य केंद्र पर आकर संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी या तहरीर उन्हें नहीं मिली है। अगर इस तरह की घटना हुई है तो छानबीन कर जालसाजी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें