फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑनलाइन सत्यापन में पकड़ी गई धांधली, 17750 यूनिट निरस्त

Thu, 07 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के एक मुखिया के नाम से दो स्थानों पर बना था राशन कार्ड
विज्ञापन

तीन हजार से अधिक यूनिट में शामिल थे अपात्र, उठा रहे थे राशन

देवरिया। एक मुखिया के नाम से दो राशन कार्ड बनवाने वालों की अब खैर नहीं है। पूर्ति विभाग की ओर से कराए गए ऑनलाइन सत्यापन में 4419 राशन कार्ड से जुड़े 17750 यूनिट निरस्त किया गया है। जांच में तीन हजार से अधिक यूनिट अपात्र मिले हैं।
पूर्ति निरीक्षक विभाग की ओर से एक अक्तूबर से 4 दिसंबर तक कराए गए ऑनलाइन सत्यापन में एक व्यक्ति के नाम से दो पते पर राशन कार्ड बनवाने की गड़बड़ी पकड़ी गई। इसमें तीन हजार से अधिक अपात्र लोगों के नाम से राशन कार्ड मिला है। यह लोग हर महीने राशन भी कोटे की दुकानों से उठान करते थे। राशन दुकानदारों की रिपोर्ट के बाद ऐसा फर्जीवाड़ा मिलने पर ऑनलाइन सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति विभाग की ओर से तहसील स्तर पर भी ऑनलाइन सत्यापन के लिए निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अफसरों की माने तो अभी और ऐसे फर्जीवाड़ा पकड़े जाने की उम्मीद है। क्यों कि राशन कार्ड के ऑनलाइन डाटा में राशन कार्डों की डुप्लीकेशी दिखा रहा है। पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन सत्यापन में धांधली मिलने पर 17750 यूनिट निरस्त किया गया है। सभी पूर्ति निरीक्षकों को सत्यापन के लिए निर्देश दिए गए हैं। अभी और गड़बड़ी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें