फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: थाने में पिटाई की जांच में आनाकानी का आरोप

Thu, 07 Dec 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। श्रीरामपुर थाना में तैनात एक दीवान पर मारने-पीटने के आरोप की जांच दस दिन बाद भी नहीं हो सकी है। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से आपसी विवाद को लेकर 26 नवंबर को थाने गए थे, जहां सहमति नहीं बनने पर चालान करने के लिए दोनों को पक्षों को बैठाया गया। आरोप है कि दीवान विपक्षी से कुछ बात करने के बाद धक्का देकर अंदर कर दिए। कुछ देर बाद अंदर आकर मारने पीटने लगे, जिससे सिर व नाजुक अंग पर काफी चोटें आई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने अधिकारियों से मेडिकल परीक्षण व केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सीओ पीएन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर दीवान पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें