फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमा-गहमी के बीच चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त

Sat, 28 Nov 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे चरण के नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को देर शाम तक पूरी कर ली गई। लार में कई बार पुलिस और प्रत्याशी समर्थकों के बीच कई बार झड़प हुई। ऐसे में पुलिस और एआरओ को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशियों और साथ में आए समर्थकों ने आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया। प्रथम चरण के चुनाव में पुलिस की ड्यूटी लगने की वजह से ब्लॉकों पर पुलिस की संख्या कम रही। लार में ग्राम प्रधान पद के लिए 487 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 976 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कई उम्मीदवार और समर्थक कतार में खड़े होने के बजाए कार्यालय में एआरओ के पास पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंच गए। कतार में खड़े लोगों ने इसका विरोध किया। शोर सुनकर पहुंची पुलिस ने कार्यालय में अंदर घुसे लोगों को धक्का देकर बाहर निकाला। पहले दिन भी कार्यालय में नामांकन के लिए लोग अंदर पहुंच गए थे। वहीं भागलपुर ब्लाक में 77 ग्राम प्रधान पद के लिए 453 और 786 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 910 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। चौथे चरण चुनाव का नामांकन प्रक्रिया गहमा-गहमी के बीच समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें