फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव के पहले चरण में 65.84 फीसदी मतदान

Sat, 28 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधानी चुनाव के पहले चरण में चार ब्लॉकों में 65.84 फीसदी मतदान हुआ। छिटपुट हंगामे और मारपीट के बावजूद चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। मतपेटिकाओं को देर रात तक ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। बता दें कि पूर्व में हुए  जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पहले चरण के चुनाव में 58.15 फीसदी मतदान हुआ था। लेकिन प्रधानी चुनाव में पौने आठ फीसदी मतदान में इजाफा हुआ है। रामपुर कारखाना, पथरदेवा, तरकुलवा और देसही देवरिया ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 245 पदों के लिए 1679 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शनिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सभी ब्लॉकों के अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की तादात कम देखी गई लेकिन ज्यों ज्यों दिन चढ़ता गया मतदान का ग्राफ बढ़ता गया। मौसम के चलते कई जगह काफी कम प्रकाश मतदान कराना पड़ा। इसके बावजूद वोटर के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। पिछले पंचायत चुनाव की तरफ इस चुनाव में भी वोटर के नाम सूची से गायब मिले। इसके चलते उनमें मायूसी देखी गई। जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें