बरियारपुर। अवैध प्रपत्र के आधार पर गिट्टी और मोरंग का परिवहन करने वालों के खिलाफ खनन विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की। जिला खनन अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने चार वाहनों को पकड़कर चालान किया। इनमें एक गिट्टी लदा ट्रक और तीन मोरंग लदे वाहन शामिल हैं।
जांच के दौरान गिट्टी लदे ट्रक का चालक एक दिन पुराना प्रपत्र दिखा सका, जिसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। ट्रक को बरियारपुर थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया। वहीं, मईल चौराहे के पास पकड़े गए तीनों मोरंग लदे वाहनों के चालकों के पास वैध प्रपत्र नहीं मिले। खनन अधिकारी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद