देवरिया। सोलर पैनल चुराने वाले गिरोह के चार चोरों को गौरीबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह सोलर पैनल व एक स्टार्टर बरामद किया है। चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया ।
रविवार की देर रात गश्त पर निकली गौरी बाजार पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में कुछ संदिग्ध देखे गए हैं। पुलिस को ग्राम अवधपुर स्थित सरकारी ट्यूबवेल के समीप चार संदिग्ध दिखे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संतोष निषाद पुत्र मुन्ना निषाद निवासी रामलक्षन थाना रूद्रपुर, अरूण निषाद पुत्र इन्द्रदेव निषाद निवासी कटाई थाना गौरीबाजार, सत्यम निषाद पुत्र सुमेश निषाद निवासी अवधपुर थाना गौरीबाजार, अभय निषाद पुत्र इन्द्रदेव निषाद निवासी अवधपुर बताया।
पुलिस ने उनके पास से चोरी के छह सोलर पैनल जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये व एक स्टार्टर बरामद किया। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि गौरी बाजार पुलिस को जनवरी माह में चोरों के गिरोह को पकड़ने में यह दूसरी कामयाबी मिली है।