फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामपुर कारखाना चौराहे पर युवती ने एक घंटे तक किया हंगामा

Tue, 09 Jan 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना मुख्य चौराहे पर एक युवती ने घंटे भर हंगामा करती रही । अपनी जान देने की बात कहते हुए वह बीच सड़क पर बैठ गई। महिला पुलिस कर्मियों को उसे सड़क से हटाने और थाने ले जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को रामपुर कारखाना मुख्य चौराहे एक युवती कस्बे की तरफ से हल्का गुलाबी रंग का सलवार सूट पहने पहुंची। उसने अपने आप को खत्म करने की बात कहते हुए देवरिया- कसया मार्ग के बीचो-बीच बैठ गई। यह देख चौराहे की दुकानदार सड़क पर आकर वाहनों को रोकने लगे। मामले की जानकारी किसी ने थानाध्यक्ष को दे दी।
मौके पर उन्होंने कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद, बाबूलाल, पीआरबी के संजय कुमार और दो महिला कांस्टेबल को भेजा। पुलिस कर्मियों ने युवती को सड़क से किनारे हटाने के लिए समझाना शुरू किया। इस पर वह और भी भड़क गई और उसने पुलिसकर्मियों को ही अनाप-शनाप कहना शुरू कर दिया। घंटे भर हंगामे के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को जबरन उठाकर सड़क से किनारे हटाया और थाने ले गए। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि युवती को थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। परिजनों को बुलाकर मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें