फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस ने 33 लीटर अवैध शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो झारखंड, एक बिहार और एक बड़हलगंज का रहने वाला है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना पुलिस टीम ने बनु उरांव निवासी लूटो अंबा टोली थाना गुमला जनपद गुमला झारखंड को सात लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। मदनपुर पुलिस टीम ने प्रमोद निवासी ग्राम सेमरा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को 12 शीशी देस शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरियारपुर पुलिस ने अनीता उरांव पत्नी सोमा उरांव ग्राम बदरी पोस्ट-पूतो गुमला जनपद घाघरा झारखंड को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली है।
विज्ञापन

जबकि खामपार पुलिस टीम ने सचिन यादव निवासी घुर बंतरिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 72 शीशी देसी शराब बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें