फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बांस देवरिया में हुए बवाल में दोनों पक्षों से चार भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने एक पक्ष के तीन, दूसरे पक्ष के एक को भेजा जेल
विज्ञापन

- मोहर्रम में ताशा बजाने को लेकर सोमवार की रात हुई थी मारपीट,चले थे ईंट, पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के बांस देवरिया मुहल्ले में सोमवार की देर रात मुहर्रम में दरवाजे पर ताशा बजाने को लेकर हुई मारपीट व ईंट, पत्थर चलाने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने बुधवार को एक पक्ष के 6 तथा दूसरे पक्ष के 8 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बांस देवरिया मुहल्ला निवासी अख्तर अली के बच्चे सोमवार की रात दरवाजे पर मुहर्रम पर ताशा बजा रहे थे। उनका आरोप है कि इससे नाराज कुछ लोग ताशा बजाने से मना करते हुए घर पर चढ़कर अख्तर व उनकी पत्नी शकीला खातून धमकाने लगे। इस मामले को लेकर रात में ही दोनों पक्ष से जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली से लौटने पर कुछ लोगों ने अख्तर व उनकी पत्नी शकील को मार पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता रवि पाल ने पुलिस को तहरीर दिया कि सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे घर लौट रहे थे। उसी दौरान बांस देवरिया मोहल्ले में उनपर जानलेवा हमला किया गया। एक परिवार के सदस्यों ने जुलूस की आड़ में अचानक उन पर हमला बोला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके आंख के ऊपर कई टांका लगा है। घायल शकीला खातून व अख्तर तथा भाजपा नेता रवि पाल का इलाज मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने रवि पाल की तहरीर पर आधा दर्जन तथा शकीला खातून पत्नी अख्तर की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक पक्ष से तौहिद, माहताब व खुर्शीद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं दूसरे पक्ष से गुड्डू राजभर को जेल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से चार लोगों को जेल भेजा गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें