फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टू लेन बनेंगी जिले की चार सड़कें

Sun, 03 Jun 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
नौहा में क्षतिग्रस्त सड़क
विज्ञापन
देवरिया। बिहार सीमा से सटे गांव के लोगों को जल्द ही सकरी सड़कों से निजात मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क निधि से पिछड़े ग्रामीण इलाकों की चार सड़कें टू लेन बनेंगी। सब कुछ ठीक रहा तो 25 जून तक इन सड़कों के लिए टेंडर भी निकल जाएगा। इनमें तीन सड़क सांसद रवींद्र कुशवाहा के संसदीय क्षेत्र में बनेगी, जबकि एक सड़क का निर्माण सदर सांसद कलराज मिश्र के क्षेत्र में होगा। 
विज्ञापन

मुख्यालय से करीब की तमाम सड़कों का कायाकल्प हो चुका है। जो सकरी सड़कें थीं उनका चौड़ीकरण कर आवागमन सुलभ बना दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में अधिकांश सड़कें योगी के फरमान के बाद गड्ढ़ा मुक्त तो हो गईं। लेकिन चौड़ीकरण नहीं होने से बड़े वाहनों को साइड लेने में दिक्कत होती है। क्षेत्र भ्रमण पर निकले नेताओं से स्थानीय लोग हर बार समस्या की शिकायत करते थे। जनता की मांग को देखते हुए सदर सांसद कलराज मिश्र एक व सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने अपने संसदीय क्षेत्र की तीन सड़कों को टू लेन बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसे शासन से मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग इन सड़कों के लिए 25 जून को टेंडर निकालने की तैयारी में है। निर्माण के लिए स्वीकृत हुई इन चार सड़कों से सीमावर्ती इलाके के लोगों को भारी सहूलियत मिलेगी। इनके अलावा बिहार से देवरिया, गोरखपुर आने-जाने वाले लोगों का सफर पहले से आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें